Rajasthan में शिक्षकों की लग गई लॉटरी, विभाग 2027 तक खाली पदों पर करेगा भर्ती

Rajasthan Teacher

राजस्थान (Rajasthan) की भजनलाल शर्मा सरकार शिक्षकों को खुश करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग जल्द ही रिक्त पदों पर पदोन्नतियां करेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने सभी संयुक्त निदेशकों व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।

राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा यह खत्म उठाया जा रहा है। विभाग साल 2027 तक स्कूलों में खाली पदों शिक्षकों की भर्ती करेगा। बता दे, लंबे समय से रुकी हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया को अब सरकार ने तेजी से पूरा करने का निर्णय लिया है।

28 हजार से ज्यादा शिक्षक नियुक्त

पिछले डेढ़ साल में भजनलाल सरकार ने 28 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति दी है। अभी 21 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। सरकार 2027 तक रिटायर होने वाले शिक्षकों के पदों को ध्यान में रखते हुए 50% अतिरिक्त पद जोड़ने पर योजना बना रही है।

यह भी पढ़े : राजस्थान PTET Exam Admit Card 2025 कैसे देखें, यहां पूरी प्रक्रिया

शिक्षा विभाग में ग्रेड थर्ड से प्रधानाचार्य तक की एक से पांच तक डीपीसी बाकी थी। इनमें प्रधानाचार्य की 2024-25 की काउंसलिंग व 2025-26 की पदोन्नति शेष है। इसी तरह उप प्रधानाचार्य की 2023 से 2025 तक तीन साल की, व्याख्याता की 2021-22 की रिव्यू व 2023 से 25 तक तीन साल की पदोन्नति बाकी है। पदोन्नति का सबसे ज्यादा इंतजार ग्रेड थर्ड शिक्षकों को है। उनकी 2021 से 2025 तक की पांच साल की पदोन्नति लंबित चल रही है।