Pre-Teacher Education Test – PTET Exam Date 2025: प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) एक राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जो राजस्थान में आयोजित होती है। यह परीक्षा B.Ed और BA/B.Sc B.Ed जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अब इसका एग्जाम इसी महीने होने जा रहा है।
राजस्थान पीटीईटी 2025 एग्जाम 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पीटीईटी की तैयारी करें स्टूडेंट को जल्द ही एडमिट कार्ड मुहैया कराया जायेगा। हम आपको एडमिट कार्ड Admit Card Download करने की प्रक्रिया बताने जा रहे है –
How to Download Rajasthan PTET Admit Card 2025 : पीटीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाएं।
- यहां आपको पीटीईटी 2025 एडमिट कार्ड का एक लिंक मिलेगा, जिसपर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब एडमिट कार्ड को आप डाउनलोड कर सकते है।
यह भी देखें : 1st Grade Teacher Exam 2025: जानें जरूरी नियम और दस्तावेज
Rajasthan PTET Important Dates 2025
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 से संबंधित सभी डेट नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
आयोजन | महत्वपूर्ण तारीखें |
---|---|
राजस्थान पीटीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन डेट 2025 | 5 मार्च 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 एप्लीकेशन लास्ट डेट 2025 | 7 अप्रैल 2025 17 अप्रैल 2025 – नई डेट 5 मई 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 आवेदन पुनः खोला गया | अपडेट किया जाएगा |
राजस्थान पीटीईटी फॉर्म फीस सबमिट करने की लास्ट डेट | 5 मई 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 फॉर्म अपडेट | 6 से 9 जून |
पीटीईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी | जून 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 एग्जाम डेट | 15 जून 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 आंसर की | जून 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 आंसर की आपत्तियां | जून-जुलाई 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 रिवाइज्ड आंसर की | जून-जुलाई 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 रिजल्ट डेट | जुलाई 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 राउंड 1 के लिए काउंसलिंग प्रोसेस लास्ट डेट 2025 | जुलाई 2025 |
राजस्थान पीटीईटी 2025 राउंड 2 के लिए काउंसलिंग प्रोसेस लास्ट डेट 2025 | जुलाई 2025 |
2.73 लाख कैंडिडेट्स ने किया आवेदन
इस एग्जाम के लिए राज्य भर से 2.73 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। एग्जाम राज्य के 41 जिलों में 736 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल कैंडिडेट एडमिशन के लिए काउंलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।